Press "Enter" to skip to content

गुना की तर्ज पर शिवपुरी में भी खोली जाएं कटिंग व सैलून की दुकान | Shivpuri News

 
शिवपुरी। लाॅकडाउन के दौरान कटिंग सैलून की दुकान बंद होने पर आर्थिक तंगी से जूझ रहे हेयर कटिंग सेलून संचालकों ने मंगलवार को डिप्टी कलेक्टर अंकुर गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सैलून संचालकों ने मांग की कि गुना की तर्ज पर शहर में भी कटिंग व सैलून की दुकानें खुलवाईं जाएं। केश शिल्पी अध्यक्ष नवनीत सेन ने बताया कि कोरोना महामारी को लेकर 22 मार्च से अभी तक कटिंग सैलून की दुकानें पूर्णतः बंद हैं। मुख्यमंत्री के ग्रीन जोन में आदेश के बाद भी जिला प्रशासन द्वारा कटिंग व सैलून की दुकानों को खोलने की अनुमति नहीं दी गई है जिससे कटिंग की दुकान चलाने वाले व उन पर कार्य करने वाले लोगों के सामने रोज़ी रोटी की समस्या पैदा गई है। जबकि ग्रीन जोन में स्थित जिला गुना में प्रशासन द्वारा कुछ नियम शर्तों के आधार पर कटिंग व सैलून की दुकान खोलने की अनुमति प्रदान की गई है। इस मौके पर आधा सैकड़ा से अधिक हेयर कटिंग व सैलून दुकानदार मौजूद थे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!