Press "Enter" to skip to content

खनियांधाना में घर व इंदार में आम के पेड़ पर युवक ने लगाई फांसी | Shivpuri News

शिवपुरी। इंदार व खनियांधााना क्षेत्र में दो लोगों ने फांसी लगा ली। फांसी लगाए जाने का कारण अभी पता नहीं चल सका है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। 
खनियांधाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम सिलपुरा में रहने वालेेेे भूरा उर्फ मोहरसिंह यादव पुत्र भैयासाहब यादव ने अने घर के सामने फांसी लगा ली। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाश के फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं दूसरी घटना इंदार थाना क्षेत्र के तहत ग्राम कुमलयाई में घटित हुई। यहां दिनेश पुत्र करोणीलाल लोधी ने आम के पेड़ पर फांसी लगा ली। मामले में पुलिस ने लाश को फंदे से उतरवाकर पोस्मार्टम के लिए भिजवाया और घटना स्थल का मुआयना किया। मामले ेमें पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!