Press "Enter" to skip to content

दहेज की मांग पूरी न करने पर बहू की मारपीट, घर से निकाला | Pichore News

शिवपुरी। पिछोर थाना क्षेत्र के तहत अाने वाली हनुमान बाग कॉलोेनी में रहने वाली महिला ने ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करवाया है। महिला रंजना लोधी ने बताया कि उसकी शादी पिछोर में रहने वाले  रामसिंह लोधी के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय तक सब ठीक चला लेकिन उसके बाद पति व ससुरालीजन उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। जब महिला ने दहेज लाने से मना कर दिया तो उसके साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया। घर से निकाले जाने के बाद महिला अपने पिता के यहां आई और मामले की जानकारी दी जिस पर पिता ने भी समझाने का प्रयास किया लेेकिन वह नहीं माने। जिस पर महिला थाने गई और ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज करवाया। मामले में पलिस ने रंजना की शिकायत पर रायसिंह लोधी, ससुर बृजलाला लोधी, ननदेऊ राजेंद्र लोधी, जेठ राकेश लोधी निवासी मुहारीकला हाल निवासी हनुमान बाग कॉलोनी पिछोर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कर लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!