Press "Enter" to skip to content

खोड़ में जली हुई लाश मिलने से फैली सनसनी ,पुलिस जाँच में जुटी | Pichore News

खोड़। पिछोर थाना खेत्र के तहत खोड़ मार्ग पर कोटरा-विजयपुर एवं बेडेरा के बीच सड़क किनारे गड्ढे में बुधवार को एक युवक की लाश मिली। लाश जली हुई अवस्था में थी। युवक कौन ही इसकी जानकारी अभी पुलिस को पता नहीं चल सकी है। 
पुलिस को सूचना मिली कि कोटरा-विजयपुर एवं बडेरा के बीच सड़क किनारे एक गड्ढे में युवक की जली हुई लाश पड़ी हुई है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और घटना सथल का मुआयना किया। पुलिस को मृतक युवक की लाश के पास से कोई सुराग नहीं मिल सका। पुलिस ने बताया कि युवक की उम्र लगभग 20 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है। युवक लंबाई करीबन 5.8 फुट की है, एक कत्थई का लोअर व नीली टीशर्ट पहने हुए था। मृतक युवक कौन है इसका पुलिस को अभी पता नहीं चल सका है। मृतक युवक की पहचान के लिए आसपास के थानों को सूचना कर दी गई है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!