इन मांगों को लेकर आबेदन पत्र पढ़िए 👇
संस्थानों में सार्थक एप आधारित उपस्थिति प्रणाली के संबंध में छात्रहित, व्यावहारिकता एवं संस्थागत आपतियों के साथ वैकल्पिक समाधान प्रस्तुत किए जाने बाबत।
प्रदेश के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) में Sarthak App आधारित उपस्थिति प्रणाली लागू किए जाने के निर्देशों के पश्चात प्रदेश भर के छात्रों एवं संस्थानों में गंभीर चिंता एवं असंतोष की स्थिति उत्पन्न हुई है। विभिन्न जिलों में आयोजित बैठकों, संस्थागत चर्चाओं तथा छात्रों से प्राप्त प्रतिक्रियाओं के आधार पर निम्न तथ्य एवं सुझाव आपके संज्ञान में लाना आवश्यक है।
मुख्य आपत्तियाँ
विभाग द्वारा छात्रों को Sarthak App पर उपस्थिति दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं, किन्तु छात्रों में अपने व्यक्तिगत डेटा की सुरक्षा, उपयोग एवं संभावित दुरुपयोग को लेकर गंभीर भय एवं असमंजस व्याप्त है।
जब तक ऐप की तकनीकी स्थिरता, प्रामाणिकता एवं विश्वसनीयता व्यवहार में सिद्ध नहीं हो जाती, तब तक इसे छात्रवृति जैसी अत्यंत महत्वपूर्ण प्रक्रिया से जोड़ना छात्रहित के विरुद्ध है।
इस प्रणाली को लागू करने से पूर्व छात्रों एवं संस्थानों से व्यापक संवाद, परामर्श अथवा सहमति प्रक्रिया नहीं अपनाई गई।
यह विषय अब केवल उपस्थिति तक सीमित न रहकर छात्रों के भविष्य एवं शासन संस्था छात्र के बीच विश्वास से जुड गया है।
वैकल्पिक एवं रचनात्मक समाधान
ITI महासंघ मध्यप्रदेश सुधारों के विरोध में नहीं है, बल्कि बिना परीक्षण, बिना संवाद एवं बिना सुरक्षा के निर्णयों के विरोध में है।







Be First to Comment