Press "Enter" to skip to content

आदिवासी महिला ने घर में लगाई फांसी ,पुलिस ने मामले की जांच की शुरू | Pichore News

खोड़। पिछोर अनुविभागीय क्षेत्र की खोड़ चौकी अंतर्गत आने वाले ग्राम नागुली निवासी एक महिला ने फांसी लगा ली है। महिला ने फांसी क्यों लगाई कारण अभी पता नहीं चल सका है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेेचना शुरू कर दी है।
बीरबति उर्फ बीरो उर्फ संध्या पत्नी तोरन आदिवासी 25 वर्ष ने अपनी टपरिया में ही फांसी लगा ली। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल की जांच-पड़ताल की। पुलिस को मृतिका के ेपरिजनों ने बताया कि महिला का पति मजदूरी करने गया हुआ था और उसकी मां बुधवार शाम करीब 4 बजे पानी भरने गई थी जब वह घर लौटी तो अपनी बहू को फांसी के फंदे पर लटकी देखा। महिला ने फांसी क्यों लगाई कारण अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस ने लाश को फांसी के फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मामले में मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!