शिवपुरी: शहर के मेडिकल कॉलेज के पीछे स्थित पीएम आवास कॉलोनी में आज पानी और बिजली को लेकर हंगामा हो गया. ठेकेदार ने 136 परिवारों का पानी बंद कर दिया और मोटर निकालने लगे. जिसकी सूचना पर नगरपालिका अमला मौके पर पहुंचा और मोटर को वापस डलवाने की बात कही.
जानकारी के अनुसार मेडिकल कॉलेज के पीछे स्थित पीएम आवास कॉलोनी में आज सुबह हंगामा देखने को मिला. ठेकेदार की टीम पानी की मोटर निकालने के लिए पहुंची. जिसकी सूचना कॉलोनी वालों ने पार्षद अमरदीप शर्मा को दी. पार्षद अमरदीप शर्मा ने तुरंत सीएमओ इशांक धाकड़ को फोन किया. जिसके बाद नगर पालिका का अमला मौके पर पहुंचा. जहां उन्होंने ठेकेदार से मोटर वापस डालने की बात कही.
ठेकेदार का कहना है कि उसका पेमेंट डेढ़ करोड़ का नहीं हुआ है. तीन-चार दिन का बहाना बनाकर दो महीने से पेमेंट को टाल रहे हैं. ऐसे में नया बिल भी 5 करोड़ का लगाया है लेकिन जो काम हो चुका है उसका डेढ़ करोड़ का पेमेंट नहीं किया जा रहा है. ऐसे में मजदूरों की सैलरी भी नहीं दे पा रहे हैं. इसी कारण से उन्होंने 136 परिवारों का पानी बंद कर मोटर निकालने की बात कही.
नगर पालिका सीएमओ ने कहा कि मोटर हम जप्त कर रहे हैं जिस पर ठेकेदार ने कहा कि इसका बिल मेरे पास है यह हमारी मोटर है नगर पालिका की नहीं है. इस पर सीएमओ बोले कि उससे क्या होता है. आप इस तरह 136 परिवारों का पानी बंद नहीं कर सकते. इसके बाद सीएमओ धाकड़ ने बताया कि पीएम आवास योजना में अभी 136 परिवार निवास कर रहे है. 230 परिवार और आने की संभावना है. इसके चलते रहवासी कल्याण संघ के नाम से कमेटी बनाई जाएगी. इसमें 10 लोग यहां के शामिल रहेंगे और दो महिलाएं उसमें अनिवार्य रूप से रहेगी. जो की सभी समस्याओं को नगर पालिका से अवगत कराएंगी उसके बाद उन समस्याओं का निराकरण किया जाएगा. फिलहाल नगरपालिका के अमले ने पानी और बिजली की समस्या का हल करना शुरू कर दिया है.








Be First to Comment