शिवपुरी। जिले के खनियाधाना थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हाथ भट्टी से बनी करीब 100 लीटर कच्ची शराब जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मानसिंह उर्फ अंग्रेज कंजर निवासी मुहारीकला को पकड़कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट मिलने पर उसे उप जेल पिछोर भेज दिया गया। जब्त शराब की अनुमानित कीमत लगभग 20 हजार रुपये बताई गई है।
थाना प्रभारी निरीक्षक केदार सिंह यादव को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सिलपुरा पठार क्षेत्र में एक व्यक्ति कच्ची शराब बेच रहा है।
सूचना की पुष्टि पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ लिया। उसके पास रखी दो प्लास्टिक कैनों से कच्ची शराब बरामद हुई। लाइसेंस नहीं मिलने पर आरोपी के खिलाफ थाना खनियाधाना में आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी केदार सिंह यादव सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।







Be First to Comment