शिवपुरी। थाना सुभाषपुरा पुलिस ने अवैध रूप से गौवंश का क्रूरता पूर्वक परिवहन करते हुए एक ट्रक कंटेनर को जब्त कर 30 गौवंश को मुक्त कराया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कंटेनर चालक आजाद अली निवासी टौंक (राजस्थान) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
सुभाषपुरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्वालियर से महाराष्ट्र जा रहे कंटेनर में गौवंश भरा हुआ है। सूचना पर एबी रोड शनि मंदिर के पास वाहन रोककर जांच की गई।
चेकिंग में कंटेनर के भीतर 30 बैल पैर बांधकर ठूंस-ठूंस कर भरे मिले, जिनके लिए चारा-पानी और प्रकाश की कोई व्यवस्था नहीं थी। आरोपी परिवहन के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। पुलिस ने गौवंश प्रतिषेध अधिनियम एवं पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर गौवंश को गौशाला भिजवाया। कार्रवाई में थाना प्रभारी उनि राजीव दुबे, सउनि जयनारायण, प्रधान आरक्षक अभयसिंह, चालक प्रधान आरक्षक राजेश मिश्रा और आरक्षक अर्जुन जाट की विशेष भूमिका रही।








Be First to Comment