Press "Enter" to skip to content

चैकिंग में मोटरसायकिल रोकने पर विवाद: गाड़ी रोकने पर चालक बोला हम नहीं कर रहे बात, साथी को भी बोला चलो आगे बढ़ाओ, चाबी निकालने पर हुईं बहस / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के नरवर थाने के सामने चैकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल चालक और पुलिस की जोरदार बहस हो गई. चाबी निकालने के बाद चालक बोला कि किस नियम से चाबी निकाल ली.

जानकारी के अनुसार आज नरवर पुलिस थाने के बाहर बिना हेलमेट लगाए मोटरसाइकिल चलाने वालों के खिलाफ चैकिंग कर रही थी. इसी दौरान दो बाइक पर सवार लोग बिना हेलमेट के आए तभी एक बाइक पर दो लोग बैठे हुए थे. चालक से पुलिस बोलीं कि हेलमेट क्यों नहीं लगा है. इसके बाद पुलिस स्टाफ ने चालक से बोला कि दीवान जी बैठे हैं उनसे बात कर लो. इस पर चालक ने बोला कि हम नहीं कर रहे दीवान जी से बात और साथ वाले मोटरसाइकिल चालक से बोला कि चलो आगे बढ़ाओ. इसके बाद ड्यूटी कर रहे हैं एक सिपाही ने मोटरसाइकिल की चाबी निकाल ली जिस पर चालक ने उससे बहस शुरू कर दी और बोला कि किस नियम के तहत चाबी निकाली है. इसके बाद माहौल गरमा गया और पुलिस और चालक की जोरदार बहस होती रही. जिसके बाद चालक ने बोला कि चालान काटना है तो काट दो लेकिन चाबी निकालने का अधिकार नहीं है. बता दें की बहस करने बाला विधायक का भाई बताया जा रहा हैँ. जो की शिक्षा बिभाग में पदस्थ हैँ.

वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि जिस तरह से पहले चालक बहस करता है. उसके बाद जब बात सिर से ऊपर हो जाती है उसके बाद एक सिपाही मोटरसाइकिल की चाबी निकालने को मजबूर हो जाता है. उसके बाद चालक फिर से जोरदार बहस करने लगता है और सिपाही के साथ हाथापाई भी करता दिखाई दे रहा है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!