शिवपुरी: बैराड़ तहसील क्षेत्र के ग्राम नदौरा में रात करीब 12 बजे अचानक मौसम बिगड़ गया और तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली सीधे बिजली ट्रांसफार्मर पर गिर पड़ी, जिससे ट्रांसफार्मर तेज धमाके के साथ फट गया। धमाके की आवाज सुनते ही गांव में कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया।
घटना के समय आसपास कोई मौजूद नहीं था, जिसके कारण किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई, यह राहत की बात रही। हालांकि ट्रांसफार्मर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे पूरे गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।







Be First to Comment