Press "Enter" to skip to content

यूपी के बदमाशों ने गल्ला व्यापारी व पटवारी को लूटने की अंजाम दी थी बारदात, एक बदमाश दबोचा, दोनों घटनाओं का हुआ राजफाश

शैलेन्द्र बुन्देला, दतिया
दतिया। गल्ला व्यापारी पुष्पेन्द्र साहू एवं उनाव के पास पटवारी को लूटने की सनसनी खेज बारदात घटित करने वाले बदमाशों के एक साथी को एसपी अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में एएसपी आरडी प्रजापति और एसडीओपी गीता भारद्वाज द्वारा गठित टीम ने गिरफ्तार किया है। 
बदमाश ने पूछताछ में दोनों घटनाओं में यूपी के बदमाशो के शामिल होने का खुलासा कर अपराध कबूल कर लिए हैं। -13 मई को चिरुला ग्राम में गल्ला व्यापारी की दुकान में घुसकर 70 हजार की लूट एवं थाना उनाव क्षेत्र में पटवारी की मोटरसाइकिल की लूट की घटना का  खुलासा गुरुवार को एसडीओपी गीता भारद्वाज नेे बाताया  मुखबिर द्वारा सूचना पर पुलिस ने संदेही रिंकू साहू पुत्र किशन साहू उम्र 25 साल निवासी लकारा को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो आरोपी ने दोनों अपराध करना स्वीकार किए थाना चिरूला में मैं हुई लूट की वारदात में प्रहलाद गुर्जर, सत्येंद्र गुर्जर, रंजीत गुर्जर, रानू परिहार, निवासी लकारा एवं थाना उनाव में हुई लूट में प्रहलाद गुर्जर, नरेंद्र गुर्जर निवासी लकारा का साथ होना स्वीकार किया पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, एक कट्ठा बाराबोर एक जिंदा कारतूस, 6000 रुपए, फरियादी का बैग, आधार कार्ड की छाया प्रति, और मंडी की रसीद एवं लूटी हुई मोटरसाइकिल यामाहा सेल्यूटो बरामद की आरोपियों की गिरफ्तारी मैं सब इंस्पेक्टर वैभव गुप्ता, सब इंस्पेक्टरमोहर सिंह मंडेलिया, सब इंस्पेक्टर दर्शन शुक्ला,सब इंस्पेक्टर गिरीश शर्मा, सब इंस्पेक्टर विजय लोधी, सब इंस्पेक्टर यादवेंद्र सिंह गुर्जर,एवं सब इंस्पेक्टर अमित साहू की सराहनीय भूमिका रही।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!