Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़: खेत में बनी टपरिया में चल रही थी मैन्युफैक्चरिंग, 7 कट्टे, 5 कारतूस जब्त, UP से बुलाया था कारीगर / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले की करैरा पुलिस ने अवैध हथियार बनाने वाली एक फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने ग्राम पपरेडू में दबिश देकर मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 12 और 315 बोर के कुल 7 अवैध हथियार, 5 जिंदा कारतूस और हथियार बनाने का सामान जब्त किया गया है। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 2 लाख रुपए बताई गई है।

एडिशनल एसपी संजीव मुले ने बताया कि 27 जनवरी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम पपरेडू में सुखदेव रावत अपनी टपरिया में अवैध हथियार बनवा रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देख सुखदेव रावत उम्र 42 साल ने भागने की कोशिश की, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। वहीं, टपरिया के अंदर परशुराम झा उम्र 40 साल निवासी झांसी (यूपी) ग्राइंडर मशीन से लोहे की रॉड काटते हुए मिला।

पूछताछ में मुख्य आरोपी सुखदेव ने बताया कि उसने परशुराम झा को हथियार बनाने के लिए ही बुलाया था, क्योंकि वह इसमें माहिर है। दोनों ने मिलकर करैरा और शिवपुरी जिले में हथियार सप्लाई करने की योजना बनाई थी। उन्होंने कुछ दिन पहले ही यह काम शुरू किया था। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!