Press "Enter" to skip to content

रेंजर साहब मस्त मजदूर त्रस्त: मजदूरों के हक़ के रूपये ही पचा रहे रेंजर साहब, शहडोल के मजदूर शिवपुरी में परेशान / Shivpuri News

शिवपुरी: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से आए 70 मजदूर रेंजर साहब के आगे परेशान बने हुए है. रेंजर साहब ने वन विभाग में गड्ढा खोदने से लेकर दीवार बनवाने तक के काम करा लिए लेकिन मजदूरी के नाम पर खर्चे के लिए रुपए देकर उनसे काम कराते रहे. जब मजदूरी के पैसे लेने की बात आई तो आनाकानी करने लगे.

जानकारी के अनुसार आज 70 मजदूर कलेक्टर के पास पहुंचे. उन्होंने बताया कि वह शहडोल जिले के निवासी हैं और पिछले तीन माह से वन विभाग के लिए काम कर रहे हैं. सारे मजदूर गड्ढा खोदने और दीवार बनाने का काम करते हैं. 3 माह पहले ग्राम गणेश खेड़ा कोलारस में दीवार 2232 मीटर की बनाई थी. इसके बाद लुकवासा के रांची गांव में पत्थर की दीवार 800 मीटर बनाई थी. बदरवास में डेढ़ बाई डेढ़ के 30 हजार गड्ढे खोदने का काम किया था. लेकिन इन सभी की मजदूरी आज दिनांक तक नहीं मिली है.

मजदूरों के अनुसार उनकी मजदूरी 13 लाख 34 हजार 560 होती है. लेकिन उन्हें अभी तक खर्चे के नाम पर केवल 2 लाख 55 हजार ही दिए गए हैं. ऐसे में मजबूर अपने परिवार और बच्चों के साथ शिवपुरी में परेशान है.

सभी मजदूर आज कलेक्टर के पास पहुँचे. जहां उन्होंने रेंजर से मजदूरी दिलवाने की मांग की है. साथ ही कहा कि जब तक मजदूरी नहीं मिलती है तब तक यहां से जाएंगे नहीं.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!