शिवपुरी: नगरपालिका परिषद की बैठक के दौरान वार्ड नंबर 39 से पार्षद कृष्णा नगर की अचानक तबियत बिगड़ गई. इसके बाद वह बेहोश हो गई. नगरपालिका CMO इशांक धाकड़ ने तुरंत अपनी गाड़ी से पार्षद को एम हॉस्पिटल में भर्ती कराया है.
जानकारी के अनुसार वीरेंद्र नागर ने बताया कि उनकी पत्नी कृष्णा नागर उम्र 28 साल वार्ड नंबर 39 से पार्षद है. आज नगर पालिका में परिषद की बैठक के लिए नगर पालिका आई हुई थी. परिषद की बैठक के दौरान अचानक से उन्हें चक्कर आ गए जिसके कारण वह बेहोश हो गई. नगर पालिका में परिषद की बैठक के दौरान सीएमओ इशांक धाकड़ ने तुरंत उनकी गाड़ी मंगवाई और अपनी गाड़ी से एमएम हॉस्पिटल पहुंचाया. जहां पर पार्षद कृष्णा नागर का उपचार जारी है.








Be First to Comment