शिवपुरी: जिले की बैराड़ पुलिस ने 15 ग्राम स्मैक कीमत लगभग ₹5 लाख के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दिनांक 24 जनवरी 2026 को दोपहर में थाना बैराड़ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि टोरिया, झिरी रोड तिराहे के पास एक व्यक्ति भारी मात्रा में स्मैक बेचने के लिए खड़ा है। सूचना की तस्दीक पर मौके से महेन्द्र उर्फ टकला पुत्र प्रेम गिरी गोस्वामी (26 वर्ष), निवासी ग्राम झिरी, थाना पोहरी, जिला शिवपुरी को पकड़ा गया। तलाशी में आरोपी के कब्जे से 15 ग्राम स्मैक एवं एक इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटा बरामद किया गया।
आरोपी से पूछताछ में सप्लायर व अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं, जिनके संबंध में विस्तृत विवेचना जारी है। इस कार्रवाई में निरीक्षक सुरेश शर्मा, सहायक उपनिरीक्षक हरिओम पाण्डेय, सहायक उपनिरीक्षक सत्येन्द्र सिंह भदौरिया सहित आरक्षक ज्ञानसिंह रावत, संदीप राठौर, गिर्राज त्यागी, अतरसिंह रावत, शोभाराम मीणा एवं लोकेन्द्र सेंगर की सराहनीय भूमिका रही।







Be First to Comment