शिवपुरी: कोलारस कस्बा मे सोने चांदी दुकान मे हुयी चोरी का खुलासा करते हुये शिवपुरी पुलिस द्वारा चोरी गयी 46 किलो चांदी एवं सोने के आभूषण बरामद कर आरोपी अमन रावत व अभिषेक रावत को गिरफ्तार किया।
बता दें की 27 जुलाई 2025 को गिरीश कुमार जैन निवासी सदर बाजार कोलारस के द्वारा थाना कोलारस पर सूचना दी कि सुबह 5 बजे उनकी दुकान के पड़ोसी ने आकर बताया कि तुम्हारी सोने चांदी की दुकान की शटर टूटी हुई है, मौके पर जाकर देखा तो दुकान में रखे इस्तेमाली सोने व चांदी के आभूषण पायल, करधौनी, कड़े, चूड़ा, मंगलसूत्र, टोक्स आदि कोई अज्ञात चोर 26 जुलाई की रात्रि में दुकान की शटर तोड़ कर चोरी कर ले गये हैं, उक्त रिपोर्ट पर से थाना कोलारस पर अपराध क्रमांक 285/2025 धारा 331 (4), 305 (ए) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस ने शिवपुरी, ग्वालियर, मुरैना, भिण्ड, के करीब 100 से अधिक बदमाशों से पूछताछ की गई।
20 जनबरी 2026 को सूचना पर अमन रावत निवासी खोंकर रोड सेसई सड़क का अपनी मोटर साईकिल से कोलारस में चोरी गए माल को लेकर बेचने के लिये शिवपुरी जा रहा है। सूचना पर उनि सौरभ तोमर की टीम को शिवपुरी रोड पर सेसई के आगे तथा कोलारस की तरफ गुरुद्वारे के पास उनि सावित्री लकड़ा के साथ टीमों को लगाया गया तो, अमन रावत एक बिना नम्बर की डीलक्स मोटर साईकिल पर शिवपुरी तरफ जा रहा था जो पुलिस की गाड़ी को आता देखकर भागा तो उनि सौरभ तोमर की टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा व उसकी तलाशी ली तो उसके पास चांदी के कुछ जेबरात होना पाये गये। अमन रावत को पकडा गया एवं थाना लाकर पूछताछ की तो उसने गिरीश जैन निवासी सदर बाजार कोलारस के सोने चांदी की दुकान में चोरी का माल होना बताया जिसे जप्त कर आरोपी अमन पिता लखन रावत उम्र 22 साल निवासी खोंकर रोड सेसई सड़क थाना कोलारस को गिरफ्तार कर आरोपी से विस्तृत पूछताछ करने पर उसने मामा संजय रावत, जानकी रावत निवासी कुलवारा एवं कुलवारा के अभिषेक रावत के साथ मिलकर चोरी करना बताया तथा आरोपी अभिषेक रावत पिता कमलसिंह रावत उम्र 19 साल निवासी ग्राम कुलवारा को गिरफ्तार किया गया। आरोपी संजय रावत पुत्र रामदयाल रावत एवं जानकी पुत्र रामदयाल रावत फरार है।
गिरफ्तारशुदा आरोपी अमन रावत एवं अभिषेक रावत ने पूछताछ में बताया कि चोरी किया मशरूका ग्राम खौंकर में घर से थोड़ी दूरी पर ठाकुर बाबा के चबूतरे के पास में गड्डा खोदकर गाढा हुआ है। आरोपियों की निशादेही पर पुलिस फोर्स एवं पंचान के साथ जाकर जप्ती की कार्यवाही की गई तो 46 किलो चांदी एवं सोने के आभूषण जप्त किये गये हैं जिनकी करीब एक करोड़ 53 लाख लाख रुपये है।






Be First to Comment