शिवपुरी: भाजपा की नवीन जिला कार्यकारिणी के गठन के उपलक्ष्य में वशिष्ठ निज निवास पर एक गरिमामय एवं भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
इस सम्मान समारोह का आयोजन भाजपा के वरिष्ठ नेता जयकुमार वशिष्ठ, उनके पुत्र मोहित वशिष्ठ एवं मधुर वशिष्ठ द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं समाज के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की।
समारोह में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री जन्मत जाटव, भाजपा महामंत्री लवलेश जैन, भाजपा जिला महामंत्री के. पी. परमार, प्रशांत राठौर, उद्योगपति संजय सांखला, नीरज तोमर (जिला मंत्री), राकेश गुप्ता (प्रांत प्रतिनिधि), मुकेश जैन (मीडिया प्रभारी), कपिल भार्गव, मुकेश बॉथम (पार्षद), पंकज शर्मा (पार्षद) एवं विपुल जैमिनी (मंडल अध्यक्ष) विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की सबसे विशेष और उल्लेखनीय बात यह रही कि स्वयं जिला अध्यक्ष श्री जसवंत जाटव जी ने मंच से मोहित वशिष्ठ के नाम के नारे लगाए तथा संगठन और समाज के लिए उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की खुले मंच से प्रशंसा की। इससे मोहित वशिष्ठ के प्रति कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख कार्यकर्ताओं में
लकी पठान, जितेंद्र गुर्जर, सुमित पुंडीर, कुणाल सोनी, अंकित रावत, अनिरुद्ध चौहान, पियूष बाथम, हिमेश सक्सेना सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें संगठन की एकजुटता, नेतृत्व के प्रति विश्वास और भाजपा की मजबूती का स्पष्ट संदेश देखने को मिला।







Be First to Comment