Press "Enter" to skip to content

पोटाश गन से छात्राओं को डराने वाले युवक को पुलिस ने दबोचा / Shivpuri News

कोलारस। स्कूली छात्राओं को प्रतिबंधित पोटास गन से डराने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध शांति भंग की धाराओं में प्रकरण कायम किया है। 
जानकारी के मुताबिक पुराने थाने के पास स्थित कन्या विद्यालय स्कूल से घर लौट रहीं छात्राओं को धर्मशाला हनुमान मंदिर के सामने एप्रोच रोड पर मनचले युवक अमरजीत कुशवाह ने पोटास गन चलाकर परेशान करते हुए एक वीडियो वायरल सोशल  मीडिया पर तेजी से बहुप्रचारित हुआ था। वायरल वीडियो में देखा जा रहा था कि जब कन्या विद्यालय स्कूल की छुट्टी होने के बाद छात्राएं अपने घर की ओर जा रही थीं, तभी एप्रोच रोड धर्मशाला हनुमान मंदिर के पास एक मनचला युवक हाथ में प्रतिबंधित पोटाश गन लेकर छात्राओं के पास उसे फोड़ता हुआ दिखाई दे रहा था। जिससे राह चलती छात्राएं सहम गईं। टीआई गब्बर सिंह गुर्जर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए हमने आरोपी युवक की पहचान कर उसे तत्काल गिरफ्तार किया और आरोपी अमरजीत कुशवाह के शांति भंग की धाराओं में प्रकरण कायम कर उसे एसडीएम न्यायालय में पेश किया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!