Press "Enter" to skip to content

पिछोर में रियान वाटर सप्लायर कंपनी पर भ्रष्टाचार के आरोप: दस्तावेजों में काम पूरा लेकिन धरातल पर शून्य, कलेक्टर से शिकायत, पानी ना मिलने से 200 परिवार बंचित / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के पिछोर नगर परिषद में 200 परिवार पीने के पानी से वंचित है. उन्हें दूरदराज से पानी लाना पड़ता है. जब जाकर वह अपने घर के कामकाज कर पाते हैं. आज सभी नगर परिषद क्षेत्र के लोगों ने कलेक्टर से पानी सप्लाई की मांग की है.

जानकारी के अनुसार पिछोर नगर परिषद से आई महिलाओं ने बताया कि पिछोर में रियान वॉटर सप्लायर कंपनी के द्वारा वॉटर सप्लायर का काम किया गया है जो कि दस्तावेजों में पूर्व चुका है. लेकिन धरातल पर सभी वार्डों में पाइपलाइन नहीं डाली है. नाही जल का प्रबंध किया गया है. ऐसे में 200 से ज्यादा परिवार पानी की सप्लाई के बिना अपना जीवन बसर कर रहे हैं उन्हें दूर-दराज से पानी लाना पड़ता है. उसके बाद वह पानी की समस्या से निजात पाते हैं. आज सभी महिलाओं ने एकत्रित होकर जनसुनवाई में कलेक्टर से पानी की सप्लाई करने की मांग की है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!