Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में लोहपीटा समाज के लोग 100 साल से परेशान: मकान, बिजली, पानी की समस्या से बंचित, काम के नाम पर मिला सिर्फ आश्वासन / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर में पिछले 100 सालों से लोहपीटा समाज के लोग परेशान बने हुए हैं बिजली, पानी, मकान की समस्या से आज तक वह वंचित है. जनसुनवाई में कलेक्टर से समस्त लोहपीटा समाज ने जल्द कार्रवाई की मांग की है.

कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में शिकायत करने आए लोगों ने  बताया कि पिछले 100 साल से वह शिवपुरी शहर में निवास कर अपना जीवन बसर कर रहे हैं. पहले उनके पूर्वज जल मंदिर के पास निवास करते थे उसके बाद उन्हें वहां से हटाकर नवग्रह मंदिर के पास शिफ्ट कर दिया गया था. थीम रोड बनने के समय नवग्रह मंदिर के पास से उन्हें ग्राम चंदनपुरा में प्रशासन ने शिफ्ट कराया था. जिसके बाद से उन्हें ना ही मकान की सुविधा मिली है ना ही सड़क की ना ही बिजली की ना ही पानी की, ऐसे में बरसात, गर्मी और सर्दियों के मौसम में वह खुले में रहने को मजबूर है और अपना जीवन बसर करने को भी मजबूर है.

लोगों ने बताया कि काम के नाम पर उन्हें सिर्फ हमेशा आश्वासन ही मिला है और कहते हैं कि काम हो रहा है हो रहा है लेकिन धरातल पर आज दिनांक तक कोई भी काम नहीं हुआ है. कई लोगों को राशन भी मिलता है और वोट भी डालते हैं चुनाव के दौरान अभी चंदनपुरा में उन्होंने वोट डाले थे उसके बावजूद भी उन्हें किसी भी प्रकार की सुविधा सरकार से नहीं मिल पा रही है.

सभी लोह पीटा समाज ने आज कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में कलेक्टर से शिकायत दर्ज कराई है कि उनकी मांग जल्द पूरी नहीं होती हैं तो वह आत्महत्या करने को मजबूर हो जाएंगे.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!