शिवपुरी: जिले के पिछोर में बीती रात पिछोर के जाने-माने होंडा एजेंसी के मालिक एवं ठेकेदार निलेश पाराशर पर अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया.
मामला पिछोर क्षेत्र कहां है जहां बीती रात करीब 1:50 बजे गजोरा पिछोर स्थित गैस गोदाम के सामने अज्ञात लोगों द्वारा पिछोर के बड़े व्यवसाई निलेश पाराशर धुआंधार की टाटा हैरियर कार पर पथराव कर जानलेवा हमला किया गया। कार में सवार सदस्य बाल-बाल बच गए। हमलावरों द्वारा गाड़ी के सामने से पत्थर फेंके गए, जिससे वाहन का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया तथा गाड़ी के गेट भी डैमेज हो गए।
घटना के समय कार में बैठे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। फरियादी द्वारा बताया गया कि थाने में रात्रि में आवेदन दिया गया लेकिन पुलिस द्वारा एफआईआर नहीं की गई यह घटना न केवल बेहद दर्दनाक है, बल्कि पिछोर क्षेत्र की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है। आए दिन हो रही ऐसी घटनाओं से पिछोर का माहौल लगातार खराब होता जा रहा है, जिससे आम जनता में भय का वातावरण बन रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछोर विधानसभा क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, लेकिन असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई नहीं हो पा रही है। फरियादी निलेश पाराशर ने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों की जल्द पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनी रह सके.







Be First to Comment