शिवपुरी: इंसान और जानवर के बीच प्रेम और वफादारी की कहानियाँ अक्सर किताबों और फिल्मों में सुनने को मिलती हैं, लेकिन मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम बडोरा में एक ऐसी ही घटना सामने आई है जिसने हर किसी की आँखें नम कर दी हैं। यहाँ एक पालतू कुत्ते ने अपने मालिक की मृत्यु के बाद जो वफादारी दिखाई, उसने फिल्म ‘तेरी मेहरबानियाँ’ के उस वफादार ‘मोती’ की याद दिला दी।
मालिक ने लगाई फांसी, तो कुत्ता पूरी रात मालिक के शव के पास रहा,उसके बाद शव पीएम के लिए करैरा लाए तो ट्रेक्टर मे अपने आप स्वयं बैठ गया और पीएम हाउस पर साथ रहा।
कुत्ते अपनी वफ़ादारी एवं स्वामिभक्ति के लिए प्रसिद्द है वफ़ादारी और अपने स्वामी के प्रति निश्छल प्रेम का नजारा आज करैरा तहसील के ग्राम बडोरा मे नजर आया।
करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम बडोरा निवासी जगदीश प्रजापति ने अपने घर मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली मृतक का कुत्ता पूरी रात अपने मालिक जगदीश के शव के पास बैठा रहा एवं आज शव को पीएम हेतु ले जाने पर कुत्ता स्वयं ट्रॉली में बैठ गया।







Be First to Comment