शिवपुरी: जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम उमरी में 20 हजार रूपये वापस मांगने को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है. जिसकी शिकायत आज पीड़ित ने एसपी से की है.
जानकारी के अनुसार प्रताप पुत्र अमित सिंह यादव ग्राम अमरोहा थाना बैराड़ ने बताया कि उसने 8 माह पहले लोन दिलवाने के नाम पर 20 हजार रूपये दिए थे. जिसके बाद 15 जनवरी 2026 को जब प्रताप रूपये वापस मांगने गया तो उदयभान यादव ने बोला कि तेरे बेटे सचिन को लेकर आना, रास्ते में घनश्याम यादव, उदयभान यादव, शैलेंद्र यादव, शिवराज यादव ने बुरी तरह मारपीट कर दी और कहा कि आगे से पैसे मत मांगना. जिसकी शिकायत आज पीड़ित ने एसपी शिवपुरी से की है.












Be First to Comment