Press "Enter" to skip to content

काम करके लौट रहे युवक के साथ रास्ते में मारपीट, भागकर बचाई जान, घर आकर कार की कर दी तोड़फोड़, बोलें कार क्यों ली गरीब रहो / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के बदरवास थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम ऐनवारा में मजदूरी कर लौट रहे युवक के साथ चार लोगों ने मिलकर मारपीट कर दी. जिसकी शिकायत आज पीड़ित ने एसपी से दर्ज कराई है.

जानकारी के अनुसार चंद्रपाल पुत्र कोमल केवट उम्र 22 साल निवासी ग्राम ऐनवारा ने बताया कि 16 जनवरी 2026 को शाम 7 बजे वह कस्बा थाना से मजदूरी कर वापस अपने गांव आ रहा था. इसी दौरान ऐनवारा तिराहे पर मनोज केवट, रामबाबू केवट, तपेश केवट मारपीट करने लगे और कहने लगे की कार क्यों ली हमारे जैसे ही गरीब रहो. इसके बाद पीड़ित वहां से जान बचाकर भागा और डायल हंड्रेड को फोन किया. इसके बाद पीड़ित घर पहुंच गया. उसके बाद मनोज केवट, रामबाबू केवट, तपेश केवट, राजाराम केवट घर पर आए और फिर से मारपीट करने लगे और घर पर खड़ी कार भी डंडे से क्षतिग्रस्त कर दी. इसके बाद पीड़ित ने बदरवास थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है. आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई को लेकर पीड़ित ने आज एसपी से न्याय की मांग की है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!