Press "Enter" to skip to content

16 साल की नाबालिग का अपहरण कर किया बलात्कार, इंदार थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले की इंदार पुलिस ने नाबालिग से बलात्कार करने बाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा हैं.

बता दें की 20 दिसंबर 2025 को आदिवासी महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी की 11 दिसंबर 2025 को मेरी नाबालिग बेटी उम्र 16 साल 9 माह को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसला कर ले गया है. जिस पर से अपराध धारा 137(2) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया।

इंदार थाना प्रभारी ने दिनेश नरवरिया ने बताया की 15 जनबररी 2026 को नाबालिग बालिका को ग्राम विजरावन थाना बदरवास से दस्तयाब किया जाकर पूछताछ की जिसने आरोपी द्वारा बहला फुसलाकर ले जाना व बलात्कार करना बताया। जिससे प्रकरण में धारा 87, 64 बीएनएस एवं 3/4 पोक्सो एक्ट इजाफा की जाकर 17 जनबरी 2026 को आरोपी मचपाल उर्फ आशीष आदिवासी पुत्र अमरसिंह आदिवासी उम्र 19 साल निवासी ग्राम खैरोना थाना रन्नौद जिला शिवपुरी को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल क्रमांक MP33MU2582 जप्त कर आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया।

इनकी रही भूमिका:  थाना प्रभारी दिनेश सिंह नरवरिया,सउनि शत्रुघ्नसिंह भदौरिया, प्रआर.जितेन्द्र सिंह जाट, प्रआर.वहीद खांन, प्रआर.हरीसिंह,प्रआर.विक्रमसिंह, प्रआर.रवि कन्नौजी, आर.नेपालसिंह भील, आर.दिलीप शाक्य, आर.आनन्द भार्गव,आर.चालक शीलेन्द्र फौजदार, आर.चालक रणवीर थाना कोलारस की सराहनीय भूमिका रही।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!