शिवपुरी: बैराड़ थाना अंतर्गत बीलबरामाता तिराहे पर आज एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना सामने आई, जहां एक बाइक और फोर व्हीलर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी सहित दो छोटे बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक सवार बेबलपुर निवासी बीरेंद्र जाटव खौदा गांव अपने परिवार के साथ बच्चों को लेकर आ रहा था। इसी दौरान शिवपुरी की ओर से आ रही एक फोर व्हीलर (क्रमांक UP 25 HT 7946) से बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े और चारों घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने में मदद की। सूचना मिलते ही बैराड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल घायलों का उपचार जारी है। घटना ने एक बार फिर सड़क पर सावधानी बरतने की आवश्यकता को उजागर कर दिया है।









Be First to Comment