शिवपुरी: साइंस कॉलेज परिसर में गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) द्वारा छात्र-छात्राओं की विभिन्न मूलभूत समस्याओं को लेकर जोरदार आंदोलन किया गया।
आंदोलन के दौरान जिला संयोजक विक्रम गुर्जर ने कहा कि कॉलेज परिसर में लगातार बढ़ रही अव्यवस्थाओं एवं अनियमितताओं से छात्र-छात्राएं परेशान हैं, लेकिन प्रशासन इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। नगर मंत्री ऋषभ रघुवंशी ने बताया कि एबीवीपी लंबे समय से इन समस्याओं को उठा रही है, परंतु समाधान न होने के कारण परिषद को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा।
एबीवीपी की प्रमुख मांगों में कॉलेज परिसर में पहचान पत्र के आधार पर ही छात्रों की एंट्री सुनिश्चित की जाए, सुरक्षा गार्डों की नियुक्ति की जाए, छात्राओं के लिए पर्याप्त शौचालयों की व्यवस्था, नियमित कक्षाओं का संचालन, शुद्ध पेयजल की सुविधा, तथा हॉस्टल में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था शामिल हैं। परिषद ने कहा कि इन बुनियादी सुविधाओं के अभाव में विद्यार्थियों की पढ़ाई एवं सुरक्षा दोनों प्रभावित हो रही हैं।
एबीवीपी ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो परिषद आंदोलन को और अधिक उग्र करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी कॉलेज प्रशासन की होगी। आंदोलन के दौरान राम सेन, चाहत गुप्ता, मोहित माहौर, विष्णु चौहान, जितेंद्र गुर्जर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।









Be First to Comment