Press "Enter" to skip to content

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की प्रेरणा से मकर संक्रांति पर लड्डू वितरण / Shivpuri News

शिवपुरी। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर शिवपुरी पब्लिक स्कूल के संचालक अशोक ठाकुर द्वारा फतेहपुर चौराहा स्थित अंबेडकर पार्क के समीप लड्डू वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन केंद्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया की प्रेरणा एवं उनके मार्गदर्शन में सामाजिक सेवा की भावना को सशक्त करते हुए संपन्न हुआ। ठंड के मौसम में तिल-गुड़ की मिठास के साथ पर्व की खुशियां साझा करते इस कार्यक्रम ने पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना दिया। बड़ी संख्या में राहगीरों, बच्चों और स्थानीय नागरिकों ने लड्डू ग्रहण कर प्रसन्नता व्यक्त की।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। केशव सिंह तोमर (प्रदेश कार्य समिति सदस्य), राकेश गुप्ता (सांसद प्रतिनिधि), मुकेश जैन (भाजपा मीडिया प्रभारी), नीरज सिंह तोमर (जिला मंत्री, भाजपा), पार्षद सुधीर आर्य एवं समाजसेवी रमेश रावत ने सहभागिता कर आयोजक को शुभकामनाएं दीं तथा आमजन को मकर संक्रांति की बधाई दी। शिवपुरी पब्लिक स्कूल के संचालक अशोक ठाकुर ने कहा कि “केंद्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रेरणादायी नेतृत्व और मार्गदर्शन से हमें समाजसेवा के कार्य करने की निरंतर प्रेरणा मिलती है। शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों का निर्वहन हमारी प्राथमिकता है और भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे।” प्रदेश कार्य समिति सदस्य केशव सिंह तोमर ने कहा कि “केंद्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया की प्रेरणा से हो रहे ऐसे आयोजन समाज में सेवा और सद्भाव की भावना को मजबूत करते हैं। सांसद प्रतिनिधि राकेश गुप्ता ने संक्षेप में कहा कि “मकर संक्रांति पर इस तरह के कार्यक्रम सामाजिक समरसता का उत्कृष्ट उदाहरण हैं।नकार्यक्रम के अंत में आयोजक द्वारा सभी अतिथियों एवं नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!