Press "Enter" to skip to content

नरवर अपहरण केस का 18 घंटे खुलासा: 3 थानों की पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, महिला व मासूम बच्चों को कराया मुक्त / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के नरवर थाना क्षेत्र में अपहरण के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक महिला और उसके दो मासूम बच्चों को 18 घंटे के भीतर आरोपियों के कब्जे से सकुशल बरामद कर लिया। फरियादी नरेन्द्र जाटव निवासी मुवारिकपुर नरवर की रिपोर्ट पर थाना नरवर में धारा 137(2), 140(3), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था।

सोशल मीडिया पर महिला व बच्चों को जबरन गाड़ी में डालकर ले जाने का वीडियो वायरल होने के बाद थाना प्रभारी निरीक्षक विनय यादव के नेतृत्व में नरवर, गोपालपुर व बैराड़ थाना पुलिस की संयुक्त टीमें गठित की गईं। सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया और सूचना पर ग्राम पाडरखेड़ा जंगीपुर के तालाब के पास घेराबंदी कर महिला व बच्चों को थाना गोपालपुर क्षेत्र से मुक्त कराया गया। पुलिस ने आरोपी जगतसिंह जाटव निवासी निजामपुर मगरोनी थाना नरवर एवं शिवकुमार गुर्जर निवासी भीकनपुर फतेहाबाद आगरा को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

इस सराहनीय कार्रवाई में नरवर थाना से निरीक्षक विनय यादव, उप निरीक्षक प्रियंका शुक्ला, हरीकृष्ण यादव, सुनील भार्गव, भोले सिंह, प्रभजोत सिंह कंग, अजय गुर्जर, गौरव जाट, दीपक पुरोहित, रामवीर सिंह, पवन पुरी, परमाल सिंह, माधौ सिंह, अनिल चतुर्वेदी, अवधेश कुमार भारद्वाज, गजेन्द्र जाटव व चालक राजबहादुर सिंह चोकोटिया, गोपालपुर थाना से उप निरीक्षक विनोद यादव, चालक दिलीप ओझा, तरुण, बैराड़ थाना से उप निरीक्षक धर्मेन्द्र शिवहरे, अतर सिंह रावत, सुनील बंसल, अखिलेश धाकड़, दुर्गाचरण तथा अन्य सहायक उप निरीक्षक राधाकृष्ण बंजारा व सहायक उप निरीक्षक राकेश यादव की प्रमुख भूमिका रही।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!