शिवपुरी। जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के ग्राम बूढाडोगर में आदिवासी महिला की टपरिया में आग लगाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को मात्र एक घंटे में गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार फरियादिया रामवाई पत्नी देवीलाल आदिवासी (40) निवासी बूढाडोगर ने 14 जनवरी को थाना बदरवास में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी भोपाल उर्फ भोपा आदिवासी ने गंदी-गंदी गालियां देते हुए उसकी टपरिया में आग लगा दी, जिससे कपड़े, घरेलू सामान व खाना बनाने का सामान जलकर राख हो गया। जिस पर थाना बदरवास में धारा 115(2), 296ए, 326जी बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।
थाना प्रभारी निरीक्षक रोहित दुबे ने टीम गठित कर तत्काल कार्रवाई की। पुलिस टीम ने आरोपी भोपाल उर्फ भोपा पुत्र पप्पू आदिवासी (27) निवासी बूढाडोगर को घटना के मात्र एक घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया और माननीय न्यायालय कोलारस में पेश किया।
इस कार्रवाई में निरीक्षक रोहित दुबे, उपनिरीक्षक राकेश शिवहरे, सत्येन्द्र जादौन, रघुवीर सिंह मखेनिया, गोपाल बाबू सहित आरक्षक सदन, दर्शन व थान सिंह की प्रमुख भूमिका रही।








Be First to Comment