Press "Enter" to skip to content

लाउडस्पीकर, बाहरी ठहराव व मीट दुकानों पर कार्रवाई की मांग, विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News

शिवपुरी: विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल ने मंगलवार दोपहर 3 बजे तहसीलदार एवं थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर मस्जिदों से तेज लाउडस्पीकर ध्वनि पर नियंत्रण, बाहर से आकर ठहरने वालों की जांच तथा मुख्य बाजार से मीट-मांस की दुकानों को हटाए जाने की मांग की। संगठन ने सुप्रीम कोर्ट व शासन के निर्देशों के पालन की बात कहते हुए जनस्वास्थ्य, शांति व्यवस्था और स्वच्छता का हवाला दिया।
ज्ञापन में मस्जिदों में ठहरने की व्यवस्था की सराय अधिनियम के तहत जांच व पंजीकरण, सभी धार्मिक स्थलों की सूची बनाकर पंजीयन, बाहर से आने वालों का पूरा विवरण थाने में उपलब्ध कराने तथा आपात स्थिति में उपयोग के लिए प्रशासन के पास रिकॉर्ड रखने की मांग की गई। साथ ही मुख्य बाजार की मीट-मांस दुकानों को नगर से बाहर स्थानांतरित करने और लाउडस्पीकर को तय ध्वनि सीमा में रखने/हटाने की बात कही गई।
संगठन पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। प्रशासन से समयबद्ध कार्रवाई की मांग की गई। इस दौरान विहिप अध्यक्ष भास्कर झा, सह संयोजक सुनील राजौरिया, उपाध्यक्ष राघवेंद्र वंसल, विवेक जैमिनी, सह मंत्री अजमेर चंदेल, प्रमुख धर्मेंद्र राठौर सहित दो दर्जन से अधिक की संख्या मे कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!