Press "Enter" to skip to content

पोहरी में एबीवीपी ने स्वामी विवेकानंद संदेश यात्रा निकालकर कर कॉलेज ग्राउंड में मंचीय कार्यक्रम किया आयोजित / Shivpuri News

बड़ी संख्या में विद्यार्थी हुए सहभागी, नगरवासियों ने किया जगह जगह पुष्पवर्षा से स्वागत

पोहरी। शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पोहरी नगर इकाई के कार्यकर्ताओं ने नगर में स्वामी विवेकानंद संदेश यात्रा निकली जो कि गणेश मंदिर किला पोहरी से शुरू होकर कॉलेज ग्राउंड तक पहुंची शोभा यात्रा का शहर वासियों ने जगह जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया, समापन में कॉलेज परिसर में मंचीय कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में एबीवीपी प्रांत कार्यकारिणी सदस्य डॉ आनंद मिश्रा रहे उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद जी के विचारों को आत्मसात करके अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद देशभर के विभिन्न शैक्षिक संस्थानों में कार्यरत है नगर अध्यक्ष आकाश यादव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद समेत सभी महापुरुष जिनके पदचिन्हों पर युवा शक्ति को चलना चाहिए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे गौरतलब है कि विद्यार्थी परिषद जिलेभर में स्वामी विवेकानंद संदेश यात्रा निकाल रही है कार्यक्रम में एबीवीपी के सुरेंद्र मांझी, देवराज यादव, कप्तान यादव, सनी धाकड़, केपी यादव, आकाश धाकड़, मानव नामदेव, अजय करोसिया, कुलदीप समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!