शिवपुरी। एसपी राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन एवं एएसपी गजेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में थाना बदरवास में पुलिस कर्मचारियों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए थाने पर अलग एफआईआर काउंटर बनाया गया है। इस काउंटर का उद्घाटन एसपी राजेश सिंह चंदेल द्वारा किया गया, जहां एफआईआर लिखवाने वाले लोग अपनी एफआईआर लिखवा सकेंगे। साथ ही एसपी द्वारा पुलिस कर्मचारियों के लिए साफ एवं स्वच्छ पानी-पीने के लिए थाने पर वाटर कूलर का रिबन काटकर उद्घाटन भी किया गया। कोरोना वायरस संक्रमण के चलते मित्र मंडल बदरवास के सदस्यों द्वारा कोरोना वरियर्स को अंग वस्त्र देकर उनको सम्मानित किया।






Be First to Comment