Press "Enter" to skip to content

स्कूल जाने की कहकर निकली 16 साल की नाबालिग हुईं लापता, उपनिरीक्षक प्रियंका शुक्ला ने 24 घंटे में किया दस्तयाव / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के नरवर थाना क्षेत्र की मगरौनी चौकी पुलिस ने आपरेशन मुस्कान के तहत अप. क्र. 02/26 मे धारा 137(2) बीएनएस मे अपहृता को 24 घण्टे के अन्दर दस्तयाव किया हैं.

बता दें की दिनांक 6 जनबरी 2026 को मगरौनी चौकी क्षेत्र की पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई थी की 5 जनबरी 2026 को सुबह 10 बजे 16 साल की बेटी प्रैक्टिकल की परीक्षा देने की कहकर निकली थी. स्कूल में पता चला की नाबालिग स्कूल नहीं पहुंची. नाबालिग मार्कशीट व कागजात लेकर चली गई एवं मोबाइल घर पर छोड़कर चली गई है। रिपोर्ट पर से अपराध क्रमांक 2/26 धारा 137 (2) बीएनएस का पंजीबद्ध किया गया.

मगरौनी चौकी प्रभारी प्रियंका शुक्ला ने बताया की 7 जनबरी 2026 को ही केवल 24 घंटे के भीतर ही अपहर्ता को दस्तयाब किया गया एवं वैधानिक कार्रवाई की गई।


उक्त संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक विनय यादव थाना प्रभारी नरवर एवं उनि प्रियंका शुक्ला चौकी प्रभारी मगरौनी, सउनि. दिनेश यादव, प्रआर 603 भूपेन्द्र गुप्ता, प्रआर 390 भपेन्द्र सिह, आर. 100 अनिल चतुर्वेदी, आर. 582 रविन्द्र भास्कर, आर. 483 राघवेन्द्र तोमर, आर. 944 सचिन की विशेष भूमिका रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!