Press "Enter" to skip to content

मगरौनी पुलिस ने 57 हजार के माल सहित अवैध शराब तस्कर को किया गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के नरवर थाना क्षेत्र अंतर्गत चौकी मगरौनी पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 पेटी देशी मदिरा प्लेन और एक मोटरसाइकिल जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि 7 जनवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स क्रमांक एमपी33-जेडसी-6920 पर थैलों में देशी शराब रखकर खोड़न रोड से मगरौनी की ओर आ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने खोड़न रोड पर घेराबंदी कर संदिग्ध को रोका। पूछताछ में उसने अपना नाम सोनू पुत्र रघुवीर परिहार उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम भदाई, चौकी मगरौनी थाना नरवर बताया। तलाशी लेने पर तीन नीले थैलों में कुल 330 क्वार्टर देशी मदिरा करीब 59 लीटर 400 मिली मिली। शराब रखने व परिवहन का लाइसेंस नहीं होने पर आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोटरसाइकिल कीमती करीब 30 हजार रुपये और शराब कीमती करीब 27 हजार रुपये सहित कुल 57 हजार रुपये का मशरूका जप्त किया। गिरफ्तार आरोपी को 8 जनवरी को न्यायालय करैरा में पेश किया गया। इस कार्रवाई में निरीक्षक विनय यादव थाना प्रभारी नरवर, उनि. प्रियंका शुक्ला चौकी प्रभारी मगरौनी सहित पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!