Press "Enter" to skip to content

कोलारस में अवैध लकड़ियों से भरा महिंद्रा ट्रैक्टर जब्त, तहसीलदार के नेतृत्व में कार्रवाई / Shivpuri News

कोलारस। तहसीलदार सचिन भार्गव के नेतृत्व में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध लकड़ियों से भरे एक महिंद्रा ट्रैक्टर को जब्त किया। यह कार्रवाई क्षेत्र में अवैध कटान और तस्करी पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जांच के दौरान ट्रैक्टर में बिना वैध अनुमति के लकड़ियां परिवहन करते पाए जाने पर उसे तत्काल कब्जे में लिया गया। जब्त किए गए ट्रैक्टर को आगे की कानूनी कार्रवाई हेतु कोलारस थाने में सुपुर्द कर दिया गया है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अवैध लकड़ी तस्करी के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय लकड़ी माफिया में हड़कंप मचा है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!