कोलारस। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर भगवान श्रीराम के विरुद्ध आपत्तिजनक पोस्ट किए जाने का मामला सामने आया है। इसको लेकर बजरंग दल सहित सनातन धर्म के अनुयायियों में भारी आक्रोश देखने को मिला। आरोप है कि रामनिवास धाकड़, निवासी ग्राम डेहरवारा (हाल निवासी संजीवनी हॉस्पिटल के पास, कोलारस) द्वारा फेसबुक पर भगवान राम के विरोध में पोस्ट डाली गई, जिससे सनातनियों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है।
मामले को लेकर मंगलवार को बजरंग दल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पुलिस थाना कोलारस पहुंचे और थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने कहा कि उक्त पोस्ट से सनातन धर्म को शर्मसार किया गया है और इससे समाज में तनाव की स्थिति बन सकती है। उन्होंने आरोपी के विरुद्ध शीघ्र एवं कठोर दंडात्मक कानूनी कार्रवाई की मांग की।
कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो समस्त सनातनी एकजुट होकर धरना-प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे। पुलिस ने ज्ञापन प्राप्त कर मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।









Be First to Comment