शिवपुरी। जिले के करैरा थाना क्षेत्र में एक युवक ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। युवक ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर आरोप लगाया है कि करैरा थाना के हरेन्द्र गुर्जर, राधे जादौन सहित 4-5 पुलिसकर्मियों ने 6 जनवरी की दोपहर उसे बीच रास्ते में रोककर बिना कारण थाने ले जाकर जेब में रखे 22 हजार रुपये जबरन ले लिए और झूठे आबकारी प्रकरण 34(2) में फंसाने की धमकी दी।
जानकारी के अनुसार ग्राम दवियागोविंद निवासी भावेश लोधी ने बताया कि राम मंदिर करैरा के पास चाय पीकर वह अपने घर पिछोर जा रहा था, तभी पुलिसकर्मियों ने उसे रोका और थाने ले जाकर शाम तक बैठाए रखा। बाद में एकांत स्थान पर ले जाकर 5 लाख रुपये देने का दबाव बनाया गया। असमर्थता जताने पर 60 हजार रुपये दिलाने की बात कही गई, जिसके लिए आकाश शर्मा निवासी जुझाई के माध्यम से संपर्क कराया गया। पीड़ित ने इस बातचीत की रिकॉर्डिंग होने का भी दावा किया है।
भावेश लोधी ने एसपी से मामले में निष्पक्ष जांच कर संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई, जबरन लिए गए रुपये वापस दिलाने और झूठी रिपोर्ट से बचाव व जान-माल की सुरक्षा की मांग की है। मामले को लेकर पुलिस विभाग की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।








Be First to Comment