शिवपुरी। बैराड़ में बिजली कंपनी के अधिकारियों को लगातार सूचना मिल रही थी लोग घरों में बिजली के हीटर चला रहे हैं। मामले को लेकर बिजली विभाग के जेई ने मंगलवार को अपनी टीम के साथ अवैध हीटर पकड़ने का अभियान चलाया। बिजली विभाग ने नगर के बस स्टैंड, बरोद रोड, टपरा मोहल्ला में औचक छापामार कार्रवाई कर अवैध रूप चलते मिले करीब दो दर्जन से अधिक हीटर जब्त किए। बिजली विभाग के सहायक प्रबंधक राजीव सिंह ने बताया कि अवैध हीटर की वजह से आए दिन ट्रांसफार्मर फुकने एवं केवल ब्लास्ट होने जैसी स्थिति सामने आ रही थी मंगलवार को बिजली विभाग द्वारा हीटर जबत् कर बिजली उपभोक्ताओं को चेतावनी देकर छोड़ दिया। दोबारा अवैध रूप से हीटर चलाते पकड़े गए तो विद्युत अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया जाएगा। अभियान के साथ बकाया बिजली बिल वसूली भी की गई जिसमें कई कनेक्शन भी काट गए साथ ही अवैध हीटर पकड़ों अभियान सतत जारी रहेगा।
इनका कहना है
बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन अवैध हीटर पकड़ो अभियान चलाया गया जिसमें दो दर्जन से अधिक हीटर पकड़े गए साथ ही बिजली बिल वसूली की गई और कई कनेक्शन भी काटे गए।
राजीव सिंह रावत सहायक प्रबंधक विद्युत विभाग बैराड़








Be First to Comment