Press "Enter" to skip to content

वन विभाग की टीम ने ईंट भट्टे पर कार्यवाही के दौरान की गाली गलौंच, महिला रोरोकर लगाती रही गुहार / Shivpuri News

शिवपुरी: सतनबाड़ा वन परिक्षेत्र के नरवर सवरेंज में महकमे ने आज एक ईंट भट्टे पर कार्यवाही की जो कि वन क्षेत्र में लगाया गया था। कार्यवाही के दौरान प्रभारी डिप्टी रेंजर भदोरिया और पूर्व प्रभारी डिप्टी कमल किशोर शर्मा मौजूद थे, मौके पर मौजूद ईंट भट्टा लगाने वाले परिवार के साथ महिला अधिकारी से कार्यवाही ना करने की गुहार लगाती रहीं. कार्यवाही करते हुए कमल किशोर शर्मा ने तो महिला की मौजूदगी में उसके पति पर रौब झाड़ते हुए गाली गलौंच करते नजर आए और कार्यवाही के नाम पर दो ट्रॉली ईंट लेकर चलते बने.

जानकारी के मुताबिक ईंट भट्टा लगाने वाले किसान ब्रजमोहन कुशवाह की अपनी निजी खेती की भूमि है जो शेरगढ़ बीट के 918 कक्ष क्रमांक से लगी हुई है. किसान ने भूमि की सीमा पर लगी पत्थर फरसी के बाहर निजी उपयोग के लिए ईंट भट्टा लगा कर ईंट पकाई थी जो पिछले साल से लगी हुई है. जरूरत के अनुसार वह ईंट निकालता है। लेकिन वन महकमे ने क्षेत्र में पहली बार किसी ईंट भट्टे पर कार्यवाही करने के लिए कदम उठाया है। देखा जाए तो इस क्षेत्र में ईंट भट्टे सैकड़ों की तादात में संचालित हैं जिनके जरिए भट्टा लगाने वाले बाजार में बेच कर कारोबार चला रहे हैं। इनमें से अधिकांश ईंट भट्टे वन क्षेत्र की सीमा में संचालित हैं और वन क्षेत्र से लाई हुई लकड़ी से ईंट पकाने का काम बखूबी किया जाता है इतना ही नहीं बल्कि कहीं कहीं भट्टे पर ईंट बनाने के लिए वन क्षेत्र से काली मिट्टी की अवैध खुदाई करके लाई जाती है। कई वर्षों से क्षेत्र में संचालित ईंट भट्टों पर वन महकमा आज तक चुप्पी साधे हुए है आखिर आज एक गरीब जरूरत मंद किसान पर कार्यवाही क्यों..?इससे पहले लाखों ईंटों से भरे हुए ईंट भट्टों पर कार्यवाही क्यों नहीं की गई या महकमे के संरक्षण में संचालित थे ईंट भट्टे या फिर वन चौकी में हो रहे बाउंड्री के लिए ईंट की पूर्ति करने के लिए कार्यवाही की गई.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!