शिवपुरी: शहर की कृष्णपुरम कॉलोनी में सीएम हेल्पलाइन लगा कर झूठी शिकायत दर्ज कराई गई हैं. शिकायत के बाद मौके पर शिकायत की पुष्टि नहीं पाई गई.
जानकारी के अनुसार अशोक खरे अतिक्रमण प्रभारी ने बताया कि 181 सीएम हेल्पलाइन लगाकर झूठी शिकायत दर्ज कराई गई थी कि रास्ते से एंबुलेंस और फायरब्रिगेड नहीं निकल पाती है. शिकायत के बाद जब मौके पर जाकर निरीक्षण किया गया तो फायबिग्रेड निकाल कर देखी और वह आसानी से रास्ते से निकल गई.
शिकायतकर्ता पुराने पेड़ों को कटवाना चाहता है इसी के कारण से उसने सीएम हेल्पलाइन लगाकर झूठी शिकायत दर्ज कराई थी जहां नगर पालिका की टीम ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया तो रास्ते से फायर ब्रिगेड तक निकल गई.








Be First to Comment