Press "Enter" to skip to content

इंदौर जल त्रासदी के विरोध में बैराड़ में युवा कांग्रेस ने कैलाश विजयवर्गीय का पुतला दहन कर किया प्रदर्शन / Shivpuri News

शिवपुरी: इंदौर में दूषित पानी पीने से हुई 17 मौतों और हजारों लोगों के बीमार होने के मामले को लेकर युवा कांग्रेस ने सोमवार को पोहरी विधानसभा क्षेत्र के बैराड़ में व्यापक विरोध प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैराड़ में भाजपा के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का बैराड़ थाना के बाहर पुतला दहन किया साथ ही सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और इसे सरकार की गंभीर विफलता बताया।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आफाक अंसारी ने कहा कि इंदौर देश और प्रदेश के सबसे स्वच्छ शहरों में शामिल है, ऐसे शहर में दूषित पानी से लोगों की मौत सरकार की नाकामी को दर्शाती है। उन्होंने मांग की कि मृतकों के परिजनों को दिए जा रहे दो-दो लाख रुपये के मुआवजे की राशि बढ़ाई जाए और अस्पतालों में भर्ती गंभीर मरीजों को बेहतर व निःशुल्क इलाज उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस ने  पुतला दहन करके गूंगी-बहरी सरकार को जगाने का प्रयास किया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!