Press "Enter" to skip to content

नरवर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घंटा लेकर किया विरोध प्रदर्शन व फूंका कैलाश विजयवर्गी का पुतला / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के नरवर में दोपहर 2 बजे कांग्रेस कार्यालय से मुख्य बाजार होते हुए घंटा मंत्री मुर्दा वाद के नारे लगाए. नरवर पुराने वस स्टेंड पर मध्य प्रदेश नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गी का पुतला फूंका, मौके पर पुलिस की ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पुतला छुड़ाने व बुझाने की कोशिश की लगभग 15 मिनट तक झूमा झटकी चलती रही इसके बाद कांग्रेसी आगे बढ़े और घंटा मंत्री मुर्दावाद, मुख्यमंत्री मुर्दावाद के नारे लगाते हुए नरवर तहसील गेट पर पहुंचकर जमकर विरोध किया. नरवर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष संजय हर्षाना ने बताया कि आज हमने जो विरोध प्रदर्शन किया यह एक इंदौर की घटना के बाद इस प्रकार का विरोध पूरे मध्य प्रदेश में किया जा रहा है यह एक नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के विवादित वयान दिया था. जिसमें 16 लोगों की इंदौर में गंदे पानी पीने से मौत हो गई थी. जिसपर एक पत्रकार द्वारा सवाल पूछने पर मंत्री ने जवाब दिया था की हमारे घंटा फर्क नहीं पड़ता इसलिए यह विरोध प्रदर्शन किया गया है. संजय हर्षाना का कहना है कि कैलाश विजयवर्गीय अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे नहीं तो हम हर गांव हर गली में विरोध प्रदर्शन करेंगे. पूर्व विधायक कांग्रेस प्रागीलाल जाटव, हवीव खान, राजू कोली, मोनू सोलंकी जमील खान, सुरेंद्र कोली, राजा गुर्जर, एवं सेंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहें.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!