शिवपुरी: जिले की बैराड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले कालामढ़ की महिला की खाते से 37 हजार रूपस की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. महिला के खाते से स्विग्गी नाम के खाते में 37 हजार जमा हुए हैं जिसके बाद महिला ने एसपी से रुपए वापस दिलवाने की मांग की है.
जानकारी के अनुसार रामबाई राठौर पत्नी स्वर्गीय श्री रामदयाल राठौर निवासी कालामढ़ थाना बैराड़ ने बताया कि 2 जनवरी 2025 की शाम मोबाइल फोन पर ओटीपी आई थी इसके बाद बैंक के खाते से 37 हजार स्विग्गी नाम के खाते में ट्रांसफर हुए हैं जब स्टेटमेंट निकलवाया तब पता चला कि स्विग्गी नाम के खाते में 37 हजार रूपये की राशि जमा की गई है. पीड़िता ने बताया की ओटीपी की लिंक पर ना तो क्लिक किया, ना ही ओटीपी किसी को दी. उसके बावजूद भी स्विग्गी नाम के खाते में राशि जमा हो गई हैं. महिला ने आज एसपी ऑफिस पहुंचकर जल्द राशि वापस दिलवाने की मांग की है.








Be First to Comment