बदरवास। समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए ईसरी उपार्जन केंद्र पर अब तक निर्धारित किसान पहुंचने से व्यवस्था ठीक चल रही थी। लेकिन खरीदी के आखिरी दौर में ज्यादा संख्या में एसएमएस भेजने से किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी है। हताश होकर केंद्र प्रभारी एवं सोसायटी प्रबंधक ने इस्तीफा भेज दिया है। इस्तीफे में लिखा है कि खरीदी के दौरान यदि कोई दुर्घटना हुई तो इसके लिए अफसर जिम्मेदार होंगे। मैं सल्फास खाकर मर जाऊंगा।
उपार्जन केंद्र ईसरी की खरीदी गणेश वेयर हाउस पर चल रही है। केंद्र प्रभारी एवं सोसायटी प्रबंधक लक्ष्मण श्रीवास्तव का कहना है कि जिम्मेदार अधिकारियों ने जानबूझकर ज्यादा मैसेज भेज दिए हैं। इसलिए उन्होंने पद से इस्तीफा देने की बात कही है। उन्होंने कहा कि हमारे खरीदी केंद्र पर चार कांटे हैं, जिनकी क्षमता 5 हजार बोरी यानी 2500 क्विंटल तौलने की है। लेकिन 22 मई को 20 किसानों को एसएमएस भेज दिए। इनका 3496 क्विंटल और 23 मई को 30 किसानों को एसएमएस भेजे हैं जिनका 7 हजार 22 क्विंटल गेहूं तुलना है। इस तरह ज्यादा मात्रा में गेहूं तुलना संभव नहीं है।






Be First to Comment