Press "Enter" to skip to content

महाराष्ट्र में फंसे विजयपुरा के आदिवासी मजदूर सकुशल लौटे, केंद्रीय मंत्री सिंधिया के हस्तक्षेप से मिली राहत / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र के ग्राम विजयपुरा के करीब 80 आदिवासी मजदूर जिनमें महिला, पुरुष और बच्चे महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में फंसे हुए थे, जिन्हें अब सकुशल वापस उनके गांव पहुंचा दिया गया है। मजदूरों की सुरक्षित वापसी के बाद पूरे गांव में राहत का माहौल है।

वापस लौटे मजदूरों ने बताया कि उन्हें इंदौर में काम दिलाने का झांसा देकर महाराष्ट्र ले जाया गया था, लेकिन वहां एक फार्म पर बंधक जैसे हालात में रखा गया। मजदूरों के अनुसार उनसे सुबह 6 बजे से रात करीब 8 बजे तक जबरन काम कराया जाता था। काम के दौरान लाठियों के बल पर निगरानी रखी जाती थी। जरा सी बात पर मारपीट, गालियां और जान से मारने की धमकियां दी जाती थीं। महिलाओं और बच्चों को भी उसी फार्म पर रहने को मजबूर किया गया।
मामले की जानकारी मिलते ही केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने तत्काल संज्ञान लेते हुए उनकी वापसी के प्रयास शुरू कर दिए थे। इसके साथ ही रन्नौद थाना प्रभारी अरविंद चौहान ने महाराष्ट्र पुलिस से संपर्क कर सहयोग मांगा। दोनों राज्यों की पुलिस के समन्वय से सभी मजदूरों को वहां से मुक्त कराया गया और सुरक्षित रूप से मध्यप्रदेश उनके गांव भेजा गया।

इस पूरी कार्रवाई में कोलारस विधायक महेंद्र सिंह यादव, भाजपा नेता योगेंद्र रघुवंशी, अरविंद दांगी सरपंच और रन्नौद थाना प्रभारी चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!