Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में गांव की पुलिया के पास घायल अवस्था में मिला युवक, मौत, परिजनों ने हत्या के लगाए आरोप / Shivpuri News

शिवपुरी: कोलारस के लुकवासा चौकी क्षेत्र के ग्राम उकावल में गाँव की पुलिया के पास युवक घायल अवस्था में मिला जिसकी मौत हो गई. वहीं पुलिस ने शव को पीएम हाउस पर रखवाया. परिजनों को पता चला तो परिजन पीएम हाउस पर मृतक के पास पहुंचे.

जानकारी के अनुसार अरविंद पाल ने बताया कि उमेश पाल पुत्र पातीराम पाल निवासी उकावल ने कल रात को गांव के जितेंद्र रघुवंशी एवं मुंशी रघुवंशी के साथ पार्टी की उसके बाद से ही उसका पता नहीं था. सुबह जब हमें सूचना मिली तब हम पीएम हाउस पहुंचे.

पुलिस ने पुलिया से मृतक को शिवपुरी भिजवाया जहां पीएम हाउस पर उसका शव रखा हुआ था. पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!