शिवपुरी: कलेक्टर के आदेशानुसार जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोकथाम के लिए लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में खनि अधिकारी के मार्गदर्शन में प्रभारी खनि निरीक्षक सोनू श्रीवास द्वारा अपने दल के साथ शुक्रवार 19 दिसंबर 2025 को पोहरी–बैराड क्षेत्र का आकस्मिक भ्रमण किया गया।
सोनू श्रीवास ने बताया कि भ्रमण के दौरान तहसील बैराड के ग्राम टोडा में खण्डा खनिज का परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बिना वैध ETP के पाया गया, जिसे मौके से जप्त कर पुलिस थाना बैराड की अभिरक्षा में रखा गया है। इसी तरह तहसील पोहरी क्षेत्र में खनिज बोल्डर का परिवहन करते हुए एक अन्य वाहन बिना वैध ETP के पाया गया, जिसे जप्त कर पुलिस थाना पोहरी की अभिरक्षा में सौंपा गया।
दोनों वाहनों के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत कार्यवाही की गई है। अवैध परिवहन के प्रकरण पंजीबद्ध कर अर्थदण्ड निर्धारण हेतु प्रकरण कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किए जाएंगे।








Be First to Comment