कोलारस। कोलारस नगर में आज से ओपनिंग खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के उद्देश्य से कोलारस में आयोजित होने वाला क्रिकेट टूर्नामेंट पिछले 15 वर्षों से लगातार सफलता के साथ आयोजित किया जा रहा है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया है, और जिसे लेकर खिलाड़ियों के साथ-साथ खेल प्रेमियों में भी खास उत्साह देखने को मिल रहा है।
इस प्रतिष्ठित क्रिकेट टूर्नामेंट का संरक्षण पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष श्री रविंद्र शिवहारे जी द्वारा किया जा रहा है। उनके मार्गदर्शन और संरक्षण में यह आयोजन वर्षों से सुचारू रूप से संचालित हो रहा है, जिससे क्षेत्र के युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का निरंतर अवसर मिल रहा है।
आयोजन समिति द्वारा खिलाड़ियों को प्रथम इनाम पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रविंद्र शिवहरे जी की तरफ से 51000 द्वितीय पुरस्कार दीपक जैन सतीश लाइट वालों की तरफ से 21000 अंरथ कुशवाह की तरफ से मैन ऑफ द सीरीज साइकिल दि जाएगी. जिससे प्रतियोगिता का स्तर लगातार ऊंचा हो रहा है।
टूर्नामेंट का संचालन सुनील रजक द्वारा किया जा रहा है और कमेटी सदस्य कुलदीप कुशवाहा सुभाष राजपूत अनिल कुशवाहा राजू चाचा विक्रम सिंह आदित्य छोटू प्रशांत कोली आशीष कोली समस्त क्रिकेट प्रेमी कोलारस कुशल देखरेख में किया जा रहा है।









Be First to Comment